Invitation

js

Wednesday, March 18, 2026

SEBA Class 10 हिंदी व्याकरण – 2015

 

📘 हिंदी व्याकरण – 2015



(क) मुहावरों से वाक्य निर्माण

मुहावरा अर्थ वाक्य
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना अपना अहित स्वयं करना राधा जैसी होशियार लड़की से दोस्ती तोड़कर सीता ने अपने ही पाँव पर कुल्हाड़ी मार दी।
आँखें बदल जाना पहले जैसा स्नेह न रखना पिता के मरने के बाद मेरे भाई ने आँखें बदल लीं।
घड़ी समीप होना मौत के करीब आना इस बूढ़े सज्जन की घड़ी समीप आ गई है।
श्रीगणेश होना किसी कार्य को प्रारम्भ करना करुणा ने अपने बुटीक का श्रीगणेश किया।

(ख) स्त्रीलिंग-रूप

पुल्लिंग स्त्रीलिंग
धोबी धोबिन
ठाकुर ठकुराइन
अभिनेता अभिनेत्री
नर्तक नर्तकी
चमार चमारिन
नर कौआ मादा कौआ
विद्वान् विदुषी

(ग) सन्धि

शब्द सन्धि नियम
अति + अधिक अत्यधिक यण सन्धि (इ → य)
नर + इन्द्र नरेन्द्र गुण सन्धि (अ + इ → ए)
सदा + एव सदैव वृद्धि सन्धि (आ + ए → ऐ)
परि + आवरण पर्यावरण यण सन्धि (इ → य)

(घ) विलोम शब्द

शब्द विलोम
पतन उत्थान
उदय अस्त
वीरता कायरता
प्रेम घृणा / नफ़रत
अतीत वर्तमान
सात्त्विक तामसिक
स्वर्ग नरक
रोगी निरोगी

(ङ) पर्यायवाची शब्द

शब्द पर्यायवाची
आग अग्नि, ज्वाला, अनल
कृषक किसान, काश्तकार, खेतिहर
गाय धेनु, गऊ, गौ, गौरी
तलवार करवाल, कटार, खड्ग, असि
पवन हवा, वायु, अनिल, समीर
बन्दर वानर, कपि, मर्कट
मछली मीन, मत्स्य, शफरी
लहू खून, रक्त, शोणित

(छ) एक शब्द में उत्तर

वाक्यांश एक शब्द
गो का पालन करने वाला गोपालक / गोवाला
तीन नदियों का संगम-स्थल त्रिवेणी
जिसमें दया नहीं है निर्दय / निर्दयी
मुँह में दूध है जिसका दुधमुँहा


No comments:

Post a Comment

Comming Soon

Signal acquired · launching soon Something new is on its way W...